पालघर ज़िले में रेलवे सेवाओं के विस्तार की दिशा में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने महत्वपूर्ण सहमति जताई है। पालघर के सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सावरा द्वारा लंबे समय से की जा रही मांगों पर अब सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
इस दिशा में, उधना से बांद्रा जाने वाली ट्रेन संख्या 09055/56 को तत्काल दैनिक रूप से चलाने की मंजूरी दी जाने की संभावना है। साथ ही, पालघर रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख एक्सप्रेस व इंटरसिटी ट्रेनों को रुकने की भी योजना बनाई जा रही है।
डॉ. सावरा ने रेल मंत्री से निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी थीं:
🔹 प्रीमियम ट्रेनों के लिए पालघर स्टॉप:
- शताब्दी एक्सप्रेस (12009/10)
- वंदे भारत एक्सप्रेस (22961/62)
🔹 गुजरात व उत्तर भारत के लिए महत्वपूर्ण जुड़ाव:
- बांद्रा–सूरत इंटरसिटी (12935/36)
- बांद्रा–ग़ाज़ीपुर एक्सप्रेस (20941/42)
🔹 क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने वाली ट्रेनें:
- इंदौर–पुणे एक्सप्रेस (22943/44) – पालघर से पुणे तक सीधा रास्ता
- बांद्रा–भावनगर एक्सप्रेस (12971/72) – गुजराती आबादी के लिए लाभदायक
- दादर–एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) एक्सप्रेस (12927/28) – पर्यटकों व छात्रों की सुविधा के लिए
साथ ही, स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए कई लोकल ट्रेन सेवाओं में भी सुधार की मांग की गई:
- सुबह 4 बजे दहानू से चर्चगेट जाने वाली लोकल – छात्रों, मरीज़ों और कामगारों के लिए आवश्यक
- शाम 6:00–6:15 बजे दहानू–विरार लोकल – यात्री भीड़ कम करने हेतु
- पालघर स्टेशन पर अतिरिक्त प्लेटफ़ॉर्म का निर्माण – बढ़ती यातायात मांग को पूरा करने के लिए
डॉ. सावरा ने कहा, “पालघर ज़िला तेज़ी से विकसित हो रहा है। लाखों लोगों की रोज़मर्रा की यात्रा में सुगमता, सुरक्षा और तेज़ी लाने के लिए ये कदम अत्यंत आवश्यक हैं। रेल मंत्री जी ने क्षेत्रीय समानता और जन सुविधा के मद्देनज़र इन सुझावों को सकारात्मक दृष्टि से देखा है और चरणबद्ध तरीके से इन्हें लागू करने का आश्वासन दिया है।”
राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक की तृप्ति प्रमाण।