---Advertisement---

आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात से गरमाई बिहार की राजनीति, जदयू में वापसी की अटकलें तेज! |

---Advertisement---

(त्रिप्ति प्रमाण, ब्यूरो चीफ विनोद प्रसाद)

पटना: बिहार की राजनीति में एक मुलाकात ने नई चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की हालिया मुलाकात ने दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से चली आ रही दूरी को खत्म होने के संकेत दे दिए हैं। इस बैठक के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में आरसीपी सिंह की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में वापसी की अटकलें जोरों पर हैं।

नीतीश आवास पर 20 मिनट तक चली बंद कमरे में बातचीत

आरसीपी सिंह ने पटना स्थित नीतीश कुमार के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में एकांत में बातचीत हुई। लंबे समय बाद दोनों नेताओं को इस तरह एक साथ देखा गया, जिसने सूबे की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

आरसीपी सिंह का बड़ा बयान- ‘जदयू में हम हैं ही…’

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद आरसीपी सिंह ने अपने बयान से राजनीतिक सरगर्मियों को और बढ़ा दिया है। जब उनसे जदयू में वापसी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बेहद दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा, “जदयू में हम हैं ही, मान के चलिए न।” इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा, “नीतीश बाबू से बेहतर कोई नहीं है। पिछले 25 वर्षों से हमने केंद्र और राज्य सरकार, दोनों जगह उनके साथ काम किया है।”

बिहार की राजनीति में बदल सकते हैं समीकरण

गौरतलब है कि कभी नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद और करीबी माने जाने वाले आरसीपी सिंह बाद में पार्टी से अलग हो गए थे, जिसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। हालांकि, अभी तक जदयू या आरसीपी सिंह की ओर से वापसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल इसे राजनीतिक अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि यह मुलाकात बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में नए समीकरणों को जन्म दे सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh