---Advertisement---

संस्कार भारती ने मनाया “भू-अलंकरण दिवस” | चैतन्य एकेडमी से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश |

---Advertisement---

देवरिया। संस्कार भारती देवरिया के तत्वावधान में राघव नगर स्थित चैतन्य एकेडमी में “भू अलंकरण दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भावनात्मक संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष अरुण कुमार बरनवाल, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद जायसवाल और संरक्षक शारदा मणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं – श्रेया, अनुष्का, सलोनी और प्रियांशा – ने सुंदर सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

स्वागत गीत की प्रस्तुति अनन्या, नंदिनी और दिव्यांशी ने दी, जबकि कार्यक्रम का संचालन छात्र प्रत्यक्ष मणि त्रिपाठी ने प्रभावशाली ढंग से किया। उप प्रधानाचार्य भारत सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी ने संस्कार भारती देवरिया का आभार प्रकट करते हुए पृथ्वी संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्ष अरुण कुमार बरनवाल ने जन-जागरूकता और सहभागिता की अहमियत बताई।

संरक्षक शारदा मणि त्रिपाठी ने धरती को “मां” की उपमा देते हुए उसकी सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। महामंत्री राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने जंगल, पहाड़ और नदियों को पृथ्वी की असली पहचान बताते हुए उनके संरक्षण की जरूरत पर प्रकाश डाला।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---