तारापुर MIDC की मुख्य सड़क पर हादसों को न्योता देते गहरे गड्ढे, प्रशासन की अनदेखी से राहगीर व श्रमिक परेशान |

Share:

पालघर: पालघर जिले के बोईसर स्थित तारापुर एमआईडीसी (Tarapur MIDC) की मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का अड्डा बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे न केवल यातायात को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि राहगीरों, रोजाना काम पर जाने वाले श्रमिकों और वाहन चालकों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन चुके हैं।

स्थानीय निवासियों और एमआईडीसी क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का कहना है कि मुख्य सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि आए दिन गाड़ियां अनियंत्रित हो रही हैं, जिससे बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है।

प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग

स्थानीय जनता और वाहन चालकों ने संबंधित प्रशासन से अपील की है कि वे किसी बड़े हादसे का इंतजार न करें। प्रशासन को जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाना चाहिए। नागरिकों का कहना है कि बुनियादी सुविधाएं और जनता की सुरक्षा किसी भी प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

रिपोर्टर: पराग यादव

Share: