ठाणे।

ठाणे में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था धंधा, महिला एजेंट गिरफ्तार और 4 युवतियाँ रेस्क्यू |

स्थान: ठाणे (महाराष्ट्र)

ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय की अनैतिक मानवी यातायात शाखा (AHTC) ने कापूरबावड़ी क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है और स्पा सेंटर में काम करने वाली चार पीड़ित युवतियों को उसके चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला है।

बर्गर किंग के पास बिछाया गया फर्जी ग्राहक का जाल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, AHTC टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कापूरबावड़ी नाका स्थित लेक सिटी मॉल के पास (बर्गर किंग के पास) एक महिला एजेंट ग्राहकों को युवतियां सप्लाई करने पहुँचने वाली है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधिकारियों ने रणनीति बनाते हुए बोगस ग्राहक और पंच तैयार कर जाल बिछाया और महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया।

गोवा, लोनावला और गुजरात तक फैले हो सकते हैं तार

प्राथमिक जाँच में सामने आया है कि आरोपी महिला पिछले लगभग एक वर्ष से स्पा सेंटरों में काम करने वाली युवतियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजकर यह नेटवर्क चला रही थी। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के कनेक्शन ठाणे, मुंबई, गोवा, लोनावला और गुजरात तक जुड़े हुए हैं।

PITA और BNS के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार महिला एजेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA) की सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मुक्त कराई गई चारों युवतियों को सुरक्षित महिला सुधारगृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह सफल कार्रवाई क्राइम ब्रांच के ACP मदन बल्लाळ के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अंजली आंधळे, API स्नेहल शिंदे, PSI दीक्षा ढाकरे एवं AHTC की टीम द्वारा की गई।

Sanjay Jaiswal

संपादक समाचार जगत की रीढ़ होते हैं, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रमाणिक जानकारी पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे खबरों की गहन जाँच-पड़ताल कर समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।