मुंबई

“वसई में अग्निशमन विभाग का दमदार सुरक्षा अभ्यास, ऊंचे ऑयल टैंक से सफल रेस्क्यू का प्रदर्शन”|

📍 वसई, मुंबई | संवाददाता: साहिल यादव

वसई पूर्व क्षेत्र में 20 अप्रैल को वालीव स्थित आयपोल कंपनी परिसर में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान टीटीएल 64 मीटर हाई-राइज़ वाहन की सहायता से लगभग 40 मीटर ऊंचाई पर स्थित ऑयल टैंक से तीन कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों को आग से निपटने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई, जिसमें होज पाइप के उपयोग, फोम तकनीक, फायर एक्सटिंग्विशर के सही इस्तेमाल और एलपीजी गैस से लगी आग को नियंत्रित करने के उपाय शामिल रहे। इसके अलावा आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। यह संपूर्ण आयोजन प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी रोहन वसंत मोरे के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर अग्निशमन केंद्र के अधिकारी एवं अन्य विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना और सुरक्षा मानकों को मजबूत करना रहा।

Sahil Yadav

Senior Journalist & Chief Editor covering breaking national and international news stories.