---Advertisement---

वसई विरार महापालिका के पत्रकार कक्ष में आचार्य बालशास्त्री जांभेकर की 214वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई |

---Advertisement---

वसई : वसई विरार शहर महानगरपालिका के पत्रकार कक्ष में आद्य पत्रकार आचार्य बालशास्त्री जांभेकर की 214वीं जयंती उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महापौर अजीव पाटील ने दीप प्रज्वलन कर जांभेकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया। अपने संबोधन में महापौर अजीव पाटील ने कहा कि जयंती कार्यक्रम केवल औपचारिकता न रहकर पत्रकारिता के मूल्यों को सहेजने का माध्यम बनना चाहिए। पत्रकार समाज को आईना दिखाने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को आत्मपरीक्षण की आवश्यकता है। पूर्व और वर्तमान पत्रकारिता के बीच आए बदलावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। “राग मारेगा तो राज करेगा” का उल्लेख करते हुए उन्होंने न्यायपूर्ण अभिव्यक्ति पर बल दिया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकार बंधुओं को जिस प्रकार का सहयोग आवश्यक होगा, वह स्वयं तथा बहुजन विकास आघाड़ी के लोकनेता हितेंद्र ठाकुर और पूर्व युवा विधायक क्षितिज ठाकुर के माध्यम से सदैव उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र वृत्तपत्र पत्रकार संगठन की ओर से महापौर अजीव पाटील का शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया। कार्यक्रम में वसई तालुका पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार संदीप पंडित, सुहास बिऱ्हाडे, वसई विरार महानगर पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मणराव पाटोळे, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पदाधिकारी विजय गायकवाड, मंगेश कराळे, विजय खेतले, विवेक पाटकर, आशिष कदम तथा संजय मिश्रा ने आचार्य जांभेकर को अभिवादन किया। इन सभी का भी शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। साथ ही महाराष्ट्र वृत्तपत्र संगठन के अध्यक्ष भालचंद्र होलम, उपाध्यक्ष अरुण सिंह, सरचिटणीस नितीन ठाकुर, कार्याध्यक्ष मच्छिंद्र चव्हाण, श्रीधर पाटील, सचिव संदेश काशीद, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सुनीता पाटील, शहेनाज शेख, रायन डायस, संघटक विश्वप्रताप सिंह, नदीम चांदीवाला, राजकिशोर तिवारी, बाबाजी शिंदे, संदीप पालांडे सहित विभिन्न वृत्तपत्रों और चैनलों के पत्रकार प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय खेतले ने किया तथा मान्यवरों का आभार भालचंद्र होलम ने व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh