तृप्ति प्रमाण। राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक संवाददाता: साहिल यादव विरार, मुंबई: विरार पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले पुल पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही वसई-विरार शहर महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की और कुछ ही समय में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की यह घटना हाल ही में हुई थी और समय रहते काबू पा लेने से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और यातायात भी सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है।
विरार ब्रिज पर दौड़ती गाड़ी में अचानक भड़की आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा |
Share:
ताज़ा खबरों और ब्रेकिंग अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
हर बड़ी खबर सबसे पहले सीधे आपके मोबाइल पर। अभी क्लिक करके फॉलो करें!
Share:



