वसई-विरार। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए वसई-विरार महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 15 के संयुक्त नगर इलाके में मुफ्त छाता वितरण अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 300 नागरिकों को मुफ्त छाटे बांटे गए। शनिवार, 7 जून 2026 को दोपहर 12:30 बजे भाजपा जनसंपर्क कार्यालय, श्री राहुल अपार्टमेंट में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगरसेविका रितू चौबे की पहल
यह जनहितकारी अभियान वसई-विरार महानगरपालिका की नगरसेविका रितू सचिन चौबे की पहल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य मकसद मानसून के दौरान नागरिकों को बारिश से बचाने के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराना था, ताकि उनका रोजमर्रा का आवागमन आसान और सुरक्षित हो सके।
नागरिकों ने की पहल की सराहना
इस मौके पर नगरसेविका रितू चौबे ने कहा कि बारिश के मौसम में लोगों को छाते की खास जरूरत होती है। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह छोटा सा प्रयास किया गया है। मौजूद नागरिकों ने इस कदम की सराहना की और नगरसेविका व उनकी टीम का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया और मुफ्त छाते प्राप्त किए।
कार्यकर्ताओं ने निभाई अहम भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता चौरसिया, अंजू सिंह, अवनी तिवारी, रामाशंकर पाल, आकाश दुबे, धर्मेंद्र पांडे, रितेश चौहान, राजेश सिंह, जगदीश रावत और संजय गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं ने मेहनत की। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।