---Advertisement---

विरार में भीषण हादसा: 16 टायर ट्रेलर के नीचे घुसी कार, महिला बाल-बाल बची |

---Advertisement---

तानसा नदी पुल के पास तड़के हुआ दर्दनाक हादसा

विरार: विरार पूर्व के खानिवडे क्षेत्र में तानसा नदी पुल के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। एक तेज रफ्तार 16 टायर वाले विशाल ट्रेलर के पिछले हिस्से में वैगनार कार (क्रमांक MH 48 DX 2741) अचानक नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बड़ा चमत्कार: सुरक्षित बची महिला की जान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के समय कार में एक महिला सवार थी। जिस तरह से कार सीधे ट्रेलर के भारी पहियों के नीचे समा गई थी, उसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई। हालांकि, किस्मत अच्छी रही कि महिला इस भीषण टक्कर के बावजूद चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस ने क्लेयर कराया रास्ता, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही विरार पुलिस और हाईवे ट्रैफिक पुलिस की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाया गया और मार्ग पर बाधित हुए ट्रैफिक को सुचारू रूप से शुरू कराया गया। हादसा तेज रफ्तार, ब्रेक फेल होने या ओवरटेकिंग की वजह से हुआ, पुलिस फिलहाल इसके मुख्य कारणों की जांच में जुटी है।

(रिपोर्ट: तृप्ति प्रमाण, विरार)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh