---Advertisement---

विरार पूर्व फुलपाड़ा में रिपेयरिंग के दौरान मजदूर की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप, सत्यम इंटरप्राइजेज पर उठे सवाल |

---Advertisement---

दुबे अपार्टमेंट में सुरक्षा उपकरणों के बिना काम करने को मजबूर मजदूर

विरार: वसई-विरार शहर महानगरपालिका (VVMC) की प्रभाग समिति ‘सी’ के अंतर्गत विरार पूर्व स्थित फुलपाड़ा इलाके के दुबे अपार्टमेंट में रिपेयरिंग कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इमारत की बाहरी मरम्मत के दौरान मजदूर बिना किसी सेफ्टी गियर, हेलमेट या सेफ्टी बेल्ट के बांस की अस्थायी संरचनाओं के सहारे कई मंजिल ऊपर काम करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी जान को सीधा खतरा बना हुआ है।

सत्यम इंटरप्राइजेज का गैर-जिम्मेदाराना रुख

दुबे अपार्टमेंट का मरम्मत कार्य सत्यम इंटरप्राइजेज नामक एजेंसी को सौंपा गया है। लापरवाही की तस्वीरें सामने आने और सवाल उठाए जाने पर कांट्रेक्टर पक्ष की ओर से कथित तौर पर यह कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की गई कि, “गलती तो होती है, क्या करें। आगे से ऐसा नहीं होगा।” हालांकि, इस तरह का आश्वासन देने के बाद भी मौके पर मजदूरों को तत्काल सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए।

मनपा प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

ऊंचाई पर रिपेयरिंग का काम करने के लिए सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होता है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने मनपा प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार किए बिना सत्यम इंटरप्राइजेज पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि महानगरपालिका प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।

(रिपोर्ट: तृप्ति प्रमाण, विरार)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh