---Advertisement---

विरार में नाबालिग छात्र पर रिंच से हमला, नाक की हड्डी टूटी; चार नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज |

---Advertisement---

स्कूल से लौटते समय रास्ते में रोका

विरार। विरार पूर्व के सहकार नगर, जीवनदीप कामराज रोड क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 10 जून बुधवार को दोपहर करीब 12:10 बजे 15 वर्षीय प्रथमेश स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान नारायण वेल्डिंग वर्क्स के सामने उसे रास्ते में रोक लिया गया।

रिंच से चेहरे पर किया वार

आरोप है कि विशाल, अनिकेत, निहाल और उनके एक अन्य साथी ने पहले प्रथमेश का हाथ पकड़कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने स्टील के रिंच से उसके चेहरे पर वार कर दिया। इस हमले में छात्र की नाक की हड्डी टूट गई और उसे गंभीर चोटें आईं।

पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

घटना के बाद घायल छात्र का इलाज कराया गया। पीड़ित के पिता अमित विश्वनाथ झा (42 वर्ष) ने विरार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सभी आरोपी नाबालिग

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में शामिल सभी चारों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। विरार पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh