स्थान: विरार
विरार: वसई-विरार शहर महानगरपालिका के समाज कल्याण एवं सामाजिक न्याय विभाग तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO), मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में बुजुर्गों के लिए एक विशेष पहल की गई है। 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
15 अगस्त को विरार मनपा मुख्यालय में लगेगा शिविर
यह जांच शिविर 15 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे वसई-विरार महानगरपालिका मुख्यालय (दूसरी मंजिल), यशवंत नगर, विरार (पश्चिम) में आयोजित होगा। यह शिविर मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रभाग समितियों के निवासियों के लिए है:
- प्रभाग समिति ‘ए’ (बोळींज)
- प्रभाग समिति ‘सी’ (चंदनसार)
- प्रभाग समिति ‘ई’ (नालासोपारा पश्चिम)
शिविर के लिए आवश्यक नियम एवं पात्रता
शिविर का लाभ लेने हेतु मनपा प्रशासन द्वारा निम्नलिखित शर्तें तय की गई हैं:
- आय सीमा: आवेदक के परिवार की मासिक आय ₹15,000 या वार्षिक आय ₹1,80,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- पूर्व लाभ: आवेदक ने बीते 3 वर्षों में संबंधित संस्था से किसी भी प्रकार के सहायक उपकरण का लाभ न लिया हो।
साथ लाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज
लाभार्थियों को शिविर में आते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी और ओरिजिनल कॉपी साथ लानी अनिवार्य है:
- पीला या नारंगी राशन कार्ड (ओरिजिनल व फोटोकॉपी)।
- परिवार का आय प्रमाण पत्र।
- आयु व पहचान हेतु आधार कार्ड (ओरिजिनल व फोटोकॉपी)।
महानगरपालिका प्रशासन ने क्षेत्र के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।