बॉलीवुड में चमक रहा जोधपुर के बिलाड़ा का सितारा, अभिनेता योगी अशोकनाथ जल्द नए टीवी शो में आएंगे नजर |

Share:

‘दंगल प्रोजेक्ट – सांचे दरबार की जय’ में निभाएंगे भार्गव गुरुजी का किरदार, पिछले दो वर्षों से सिनेमा जगत में हैं सक्रिय

जोधपुर, राजस्थान | संवाददाता: साहिल यादव

राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता योगी अशोकनाथ हिंदी सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। छोटे-छोटे किरदारों से अभिनय की शुरुआत करने वाले योगी अब लगातार नए प्रोजेक्ट्स में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में वह जल्द ही टीवी शो ‘दंगल प्रोजेक्ट – सांचे दरबार की जय’ में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

इस शो में योगी अशोकनाथ मुख्य किरदार ध्यानू के गुरुजी ‘भार्गव गुरुजी’ की भूमिका निभाएंगे। उनका किरदार गांव में पाठशाला चलाने और बच्चों को शिक्षा देने वाले गुरुजी का होगा। जानकारी के अनुसार, वह इस शो में निरंतरता वाले किरदार (Continuity Character) में नजर आएंगे।

योगी अशोकनाथ इससे पहले भी कई टीवी शोज, वेब सीरीज और फिल्मों में अपने अभिनय का हुनर दिखा चुके हैं। पिछले दो वर्षों से वह सिनेमा जगत में लगातार सक्रिय हैं। नए प्रोजेक्ट्स के साथ वह अभिनय के क्षेत्र में अपनी जगह मजबूत करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

अभिनेता योगी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और भगवान महादेव की कृपा को देते हैं। उनका कहना है कि मेहनत, लगन और अभिनय के प्रति समर्पण के दम पर वह अपने सफर को आगे बढ़ा रहे हैं।

राजस्थान की धरती से निकलकर हिंदी सिनेमा में पहचान बनाने की कोशिश कर रहे योगी अशोकनाथ के इस नए टीवी प्रोजेक्ट को लेकर उनके प्रशंसकों और बिलाड़ा क्षेत्र के लोगों में उत्सुकता है। छोटे किरदारों से शुरुआत कर आगे बढ़ रहे योगी अब नए प्रोजेक्ट्स के जरिए अपने अभिनय सफर को नई दिशा देने में जुटे हैं।

साहिल यादव | राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक तृप्ति प्रमाण

Share: