पालघर में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, भक्तिमय हुआ माहौल |

Share:

पालघर। गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही पालघर जिले में गणपति बप्पा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। सार्वजनिक गणेश मंडलों के साथ नागरिकों ने भी घरों में विधिवत गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की। ढोल-ताशों की गूंज और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के बीच जगह-जगह भक्तिमय माहौल नजर आया।

सद्भाव और भाईचारे का संदेश

सार्वजनिक मंडलों में आकर्षक सजावट, रोशनी और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। गणेशोत्सव में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी वर्गों की भागीदारी देखने को मिल रही है। जिले में उत्सव को शांतिपूर्ण और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की पहल की जा रही है।

पराग यादव

Share: