ABVP की जीत पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विद्यार्थी विजय जुलूस |

Share:

कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार पर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

जौनपुर। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर जीत दर्ज की। ABVP के यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर स्वतंत्र उम्मीदवार दीपांशु शोकीन विजयी रहे।

DUSU चुनाव के परिणाम के बाद सोमवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में ABVP के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने विजय जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया।

विद्यार्थी परिषद जौनपुर विभाग के विभाग संयोजक शानू सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में जुलूस निकाला गया। जुलूस मुख्य द्वार पर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

विद्यार्थियों के मुद्दे उठाने की बात

इस अवसर पर शानू सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं है, बल्कि परिसर में विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना भी है।

जिला संयोजक हर्ष सिंह ने कहा कि देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए विद्यार्थी परिषद आगे भी सक्रिय भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के दौरान एकांश मिश्रा, अनूप सिंह आकाश, प्रिंस, युवांग, अमित, अंकित सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता: शम्भू विश्वकर्मा

Share: