मेहरावा में ट्रेन के सामने वृद्ध की मौत, पहचान नहीं हो सकी |

Share:

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावा स्टेशन के पास की घटना; GRP जांच में जुटी

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह एक वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड में मेहरावा स्टेशन के पास एक वृद्ध व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

संवाददाता: शम्भू विश्वकर्मा

Share: