वसई पूर्व में SM स्टील के दो गालों में भीषण आग, दमकल की टीम ने पाया काबू |

Share:

वसई: वसई पूर्व के वालिव रोड स्थित नीलम बिजनेस सेंटर में शनिवार को SM स्टील के दो गालों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। हालांकि, आग बुझने के बाद दोबारा चिंगारी भड़कने या धुआं उठने की आशंका को देखते हुए घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

मौके पर फिलहाल तीन अग्निशमन वाहन मौजूद हैं। दमकल कर्मी घटनास्थल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आग दोबारा न भड़के।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग की वजह से कितने नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

दमकल विभाग की कार्रवाई के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, जबकि घटनास्थल पर एहतियाती उपाय जारी हैं।

Share: