दो वर्ष जनसेवा, विश्वास और समर्पण के नाम; वसई के विकास के लिए विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने दोहराया संकल्प |

Share:

विधायक के रूप में दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर नागरिकों का जताया आभार; जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास का भरोसा

वसई : वसई की विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने विधायक के रूप में अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने जनसेवा, जनविश्वास और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और जनसेवा उनका प्रमुख ध्येय है।

अपने संदेश में विधायक ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान उनका निरंतर प्रयास रहा है कि अपनी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक की बात गंभीरता से सुनी जाए। साथ ही उनकी समस्याओं का उचित समाधान निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की परेशानी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उसके समाधान के लिए लगातार प्रयास करती रही हैं।

नागरिकों के विश्वास और सहयोग के लिए जताया आभार

स्नेहा दुबे पंडित ने दो वर्ष के इस सफर में विश्वास जताने, स्नेह देने और आशीर्वाद बनाए रखने वाले वसई के सभी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रही है।

विकास और जनसेवा का संकल्प दोहराया

विधायक ने संकल्प व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी अधिक मेहनत, समर्पण और नए उत्साह के साथ वसई के विकास तथा नागरिकों की सेवा के लिए कार्य करती रहेंगी। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र की प्रगति के लिए अपने प्रयास निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Share: