ताजा खबरें

Moradbad सशस्त्र सेना बालों का उत्साहवर्धन करते हुए शिवसेना ने किया ‘शौर्य तिरंगा’ कार्यक्रम।*

उतर प्रदेश: भारतीय वायु सेना द्वारा कल देर रात पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने को लेकर भारतीय सशस्त्र बलों के उत्साहवर्धन के लिए शिवसेना ने एक “तिरंगा शौर्य” कार्यक्रम आयोजित किया।

उतर प्रदेश: भारतीय वायु सेना द्वारा कल देर रात पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने को लेकर भारतीय सशस्त्र बलों के उत्साहवर्धन के लिए शिवसेना ने एक “तिरंगा शौर्य” कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे साइन हॉस्पिटल के सामने कारगिल स्मारक पर किया गया, भारी मात्रा में शिव सैनिकों ने वहां एकत्रित होकर तिरंगा फहराया और बाइक रैली निकाली। भारतीय सशस्त्र बलों का उत्साह बढ़ाते हुए शिव सैनिकों ने पूर्व में जीती गई 1971 और कारगिल आदि की लड़ाइयों को याद करते हुए भारत के वीर जवानों का नमन किया और उनकी शौर्य गाथा गाई।

शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा कि शिव सैनिकों को भारत के साओ पर पूर्ण विश्वास है और वे प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि पाकिस्तान द्वारा जनित आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए अब भारत सरकार को पीओके पाकिस्तान से वापस ले लेना चाहिए और अगर जरूरत पड़ी तो एक-एक शिव सैनिक सरकार और सेना के साथ बॉर्डर पर उतरने के लिए तैयार है। आज के कार्यक्रम में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, बादाम सिंह, आकाश सिंह, भारत अरोरा, राहुल सिंह, धर्मेंद्र कश्यप, तिलक राज शर्मा, कैलाश पंकज, सुरेश सैनी, अशोक सैनी, टिंकू सैनी, रोशन लाल सैनी, शुभम, साहिल उमेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : शेखर सिंह मुरादाबाद।

Shekhar Singh

Senior Journalist & Chief Editor covering breaking national and international news stories.