झांसी, 26 जनवरी 2026 — दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के तत्वाधान में “अधिवक्ताओं के सम्मान में दौड़ – रन फॉर एडवोकेट्स” का द्वितीय संस्करण आज झांसी से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर माननीय जिला जज एवं अध्यक्ष श्री आनंद मोहन गुप्ता तथा महासचिव श्री कपिल गुप्ता ने मयंक शर्मा अधिवक्ता एवं उनकी टीम को हरी झंडी दिखाकर झांसी से मेरठ की ओर रवाना किया।
इस दौड़ में अधिवक्ता अभिनव भट्ट, विपेक्ष चौधरी और नवाज इंतजार भी शामिल हैं। आयोजन स्थल पर अधिवक्ता राहुल शर्मा, विनोद खन्ना, सुनील सक्सैना, सेबी शर्मा, तरुण उपाध्याय, साहिल भारद्वाज, शुभम शर्मा, आबिद, हाजी मुमताज, पूर्व महासचिव अभिषेक भटनागर, अंकित टंडन, पंकज शर्मा सहित बार एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
यह मयंक शर्मा की अधिवक्ता समुदाय के सम्मान में दूसरी दौड़ है। इससे पूर्व उन्होंने इलाहाबाद से गाजियाबाद तक 722 किलोमीटर की दौड़ पूरी की थी, जिसे “एक दौड़ अधिवक्ताओं के सम्मान में” नाम दिया गया था। मयंक शर्मा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के धारक भी हैं और विभिन्न दौड़ों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
यह दौड़ झांसी से प्रारंभ होकर आगरा, बुलंदशहर, हापुड़ होते हुए मेरठ तक पहुंचेगी।