मुरादाबाद, 25 जनवरी 2026:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के बुद्धि विहार स्थित आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बृज भोज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।सम्मेलन का शुभारंभ विवाह प्रचारक बृजमोहन और नगर कार्यवाह विपिन जी ने मुख्य अतिथि कानपुरी महाराज जी के सानिध्य में दीप प्रज्वलित कर किया। नगर कार्यवाह विपिन जी ने कहा कि पांच परिवर्तनों को आत्मसात कर अपने व्यवहार में लाने से व्यक्ति का जीवन बेहतर बन सकता है।राजकुमार गोस्वामी ने हनुमान चालीसा का पाठ तथा भगवान श्रीकृष्ण एवं मां की आरती की वंदना संगीत के माध्यम से की।मुख्य अतिथि कानपुरी महाराज जी ने संबोधन में कहा कि यदि हिंदू समाज एकजुट नहीं होगा, तो आने वाले समय में अधिक विपरीत परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।कार्यक्रम का संचालन बाबा संजीव आकांक्षी जी ने किया। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यास, विशेष गुप्ता, सतीश अरोड़ा, डॉ. शशि चौहान, प्रदीप गुप्ता, कपिल गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, पितांबर लाल, अशोक बर्फानी, कुलदीप वर्मा, मोहन बिश्नोई, डॉ. प्रदीप शर्मा, विमल शर्मा, नवम शर्मा, दीपक शर्मा, पंकज शर्मा, प्रमोद रस्तोगी, राखी शर्मा, प्रवीन शर्मा, शैलेंद्र सिंह, वीरेंद्र शर्मा, दिनेश सिंह और अशोक कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम को तृप्ति प्रमाण चैनल के ब्यूरो चीफ पंडित शरद शर्मा ने मुख्य रूप से कवर किया।
रिपोर्टिंग:शरद शर्मा, ब्यूरो चीफ – मुरादाबादअंकित पाल, सहयोगी रिपोर्टर – मुरादाबाद