---Advertisement---

पीतल नगरी नगर में सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ हिंदू सम्मेलन, 500 से अधिक लोगों ने की उपस्थिति |

---Advertisement---

मंगलवार, 26 जनवरी 2026 को पीतल नगरी नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुलाब बाड़ी परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परम पूज्य महामंडलेश्वर रूपेश जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में पधारे, जबकि श्री प्रदीप जी ने मुख्य वक्ता की भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आरुषी माहेश्वरी जी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दर्शकों के बीच काफी प्रशंसा पाई। आयोजन में स्थानीय समुदाय की ओर से लगभग 500 से अधिक व्यक्तियों ने सहभागिता दर्ज कराई।

इस आयोजन की सफलता में संरक्षक श्री करण सिंह जी, अध्यक्ष श्री संजीव दुबे जी, उपाध्यक्ष श्री रामवीर यादव जी, सचिव श्री सतीश सक्सेना जी, उपसचिव श्री सौरभ जी, कोषाध्यक्ष श्री रमेश सैनी जी तथा सदस्यों—धन सिंह जी, चंद्रपाल कश्यप, नरेश गोस्वामी, चंद्रपाल गोला, राजेंद्र सैनी, महावीर पासी, संदीप श्रीमाली एवं सोमपाल प्रजापति—का सहयोग रहा। सम्मेलन का उद्देश्य सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन और सामुदायिक एकता को मजबूत करना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh