---Advertisement---

मुंबई के साकीनाका में प्रथम मी मराठी उत्तर भारतीय संगठना कार्यालय का उद्घाटन हुआ।

---Advertisement---

मुंबई के साकीनाका में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर कुछ युवा उत्तर भारतीयों ने मराठी भाषा को स्वीकार करते हुए कहा महाराष्ट्र प्रदेश हमे रोजी रोटी देती है हमारी कर्म भूमि है इसलिए हम भी यंहा के मराठी उत्तर भारतीय है मी मराठी उत्तर भारतीय संगठना की स्थापना इसलिए की गई है महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय समाज व मराठी भाषियों में एकता बनी रहे जो आये दिन भाषा प्रांतवाद को लेकर वाद विवाद होते रहता है जो ना हो जिसके लिए मी मराठी उत्तर भारतीय संगठना का स्थापना किया गया और प्रथम कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चांदीवली विधानसभा विभाग प्रमुख महेंद्र भानुशाली, माझी नगरसेविका लीना हरीश शुक्ला, जीवनधारा संघ की राष्ट्रीय सचिव पूजा सिंह कोहली,समाजसेविका शांति राव,अजय दुबे, संकट मोचन हनुमान मंदिर के सर्वेश सिंह, 3 नंबर खाड़ी मित्र मंडल के धनंजय दुबे, समाजसेवक अमीर खान, मी मराठी संगठना के अध्यक्ष गोविंद (भाऊ)पाण्डेय, सदस्य चंदू माली, सईद खान, अंकुर पाठक, संदेश मिश्रा व प्रशांत शुक्ला इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे । इस मौके पर संगठना के अध्यक्ष गोविंद (भाऊ) पाण्डेय ने कहा मैं मराठी हूं मराठी उत्तर भारतीय हूं मैं चाहता हूं सभी उत्तर भारतीय व अन्य समाज के लोगों से निवेदन है मराठी भाषा को स्वीकार करे प्रांत वाद विवाद खत्म हो क्योंकि महाराष्ट्र प्रदेश हमारी कर्म भूमि है यही पर पढ़ लिखकर बड़े हुए यही की मिट्टी पर अपने घर वालों का पालन पोषण करते है तो मराठी भाषा से बैर क्यों हम मराठी भाषा को स्वीकार करते है और लोगो को जागरूक करेंगें सभी स्वीकार करे और मराठी भाषा बोले इसी कड़ी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई देते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh