---Advertisement---

मुरादाबाद: हनुमान वाटिका में सीता रसोई ट्रस्ट द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन |

---Advertisement---

मुरादाबाद। हनुमान वाटिका में सीता रसोई ट्रस्ट द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।
सीता रसोई ट्रस्ट के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा नियमित रूप से धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इसी सेवा क्रम में, पिछले 11 मंगलवारों से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन सभी सामाजिक संगठनों के सहयोग से किया जा रहा था। सभी भक्तों ने संकल्प लिया था कि 11 मंगलवार पूर्ण होने पर सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का विशेष आयोजन किया जाएगा। आज, 12वें मंगलवार के अवसर पर यह संकल्प पूरा किया गया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित राजकुमार गोस्वामी जी एवं उनकी टीम द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया तथा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई।
संस्था के संरक्षक हृदयेश कुमार सिंह ने बताया कि हनुमान वाटिका में आने वाले बच्चों और मातृ शक्तियों को हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से सत्कर्म से जोड़ना और समाज में एकता स्थापित करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
संस्था के संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि हनुमान जी विद्या एवं गुण के सागर हैं। भक्ति भाव से हनुमान जी की स्तुति करने से समस्त मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।
कार्यक्रम की व्यवस्था में इंजीनियर सुनील कुमार शर्मा, राकेश कुमार वर्मा, महासचिव सुधांशु कौशिक, सचिव विवेक पांडे, जीवन लता शर्मा, डॉक्टर प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ सदस्य दीपक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महिला विंग की अध्यक्षता सुप्रीत सिंह, जूही माथुर, शालिनी शर्मा, बीना सिंह, पार्षद गीता शर्मा, पार्षद श्रीमती कविता गुप्ता ने की।
संस्थापक सदस्य संजीव शर्मा, धीरज गुप्ता, धर्म प्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश वार्ष्णेय, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, नरेश अरोड़ा, शिव, ओम कुमार गुप्ता, शरद माथुर, संरक्षक पुनीत अग्रवाल, मुख्य संरक्षिका श्रीमती अनीता गुप्ता, श्रीमती सरोज गुप्ता, श्रीमती निधि गुप्ता, सुनील कपूर, पवन कपूर, डॉक्टर रेखा रानी एवं महानगर के अनेक समाजसेवियों में श्रीमती पूनम चौहान, राजेश चौहान, डॉक्टर अनुज अग्रवाल, गीतांजलि पांडे, छाया गुप्ता, जूही शर्मा, शिखा शर्मा, अंजू पांडे, सीमा गुप्ता, मीनू चौहान, अंजलि गॉड, किरण शर्मा, शालिनी शर्मा सहित तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और सामूहिक सुंदरकांड पाठ में सहभागिता निभाई।
रिपोर्टिंग: शरद शर्मा, ब्यूरो चीफ मुरादाबाद
सहयोगी रिपोर्टर: अंकित पाल, मुरादाबाद

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh