वसई, मुंबई: वसई-विरार शहर में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाए रखने और नागरिकों को होने वाली बिजली संबंधी परेशानियों के समाधान के उद्देश्य से 5 मार्च 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महापौर अजीव पाटील और उपमहापौर मार्शल लोपीस ने महावितरण के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान शहर में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने, जर्जर हो चुके बिजली के खंभों को बदलने, बार-बार होने वाली बिजली कटौती पर नियंत्रण पाने और आने वाले मानसून से पहले जरूरी तकनीकी तैयारियां करने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। महापौर और उपमहापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों को बिजली से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए आवश्यक कदम उठाते हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए।
संवाददाता: साहिल यादव |