मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी जी एवं माननीय योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में प्रदीप कुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के पश्चात मुरादाबाद मंडल में हर्ष का वातावरण देखा गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हिंदुत्व की रक्षा एवं सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपत्ति में किसी भी हिंदू भाई के साथ खड़े होकर सहायता करना उनकी प्राथमिकता होगी।
मुरादाबाद में उनके निवास स्थान एवं कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामना संदेश देने का सिलसिला जारी रहा। तृप्ति प्रमाण चैनल के ब्यूरो चीफ पंडित शरद शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित रहे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।
संगठन के मीडिया प्रभारियों ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई संदेश प्रेषित किए हैं। यह नियुक्ति क्षेत्रीय स्तर पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
पंडित शरद शर्मा
ब्यूरो चीफ, तृप्ति प्रमाण चैनल
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश