आज दिनांक 21 मार्च 2026, दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद महानगर में स्थित बड़ी ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के भाइयों द्वारा बड़ी धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इस पावन अवसर पर मुरादाबाद का पूरा शासन-प्रशासन और नगर निगम प्रशासन सक्रिय रूप से उपस्थित रहा। मंडल आयुक्त श्री आनंदजीत सिंह जी, जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह जी, अपर जिलाधिकारी श्रीमती ममता मालवीय जी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती संगीता गौतम जी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री संतोष कुमार द्विवेदी जी, नगर विधायक श्री रितेश गुप्ता जी और महापौर श्री विनोद अग्रवाल जी ने ईदगाह पहुंचकर सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सतपाल जी, एसपी सिटी श्री रणवीर सिंह जी, पूर्व सांसद डॉ. मासूम अली आजाद जी, समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष श्री जयवीर यादव जी, विनोद कुमार जी, असद मुल्लानी, गुड्डू भाई, शाकिर अली, आरिफ खान, छोटे मियां, मोहम्मद शान, जिलानी भाई, अब्दुल गफ्फार, तालिब भाई, वसीम भाई, मेराजुद्दीन भाई, असद भाई, पारसी जाहिद भाई, कयूम भाई, नदीम भाई, पप्पू भाई (इस्लामनगर) सहित मुरादाबाद के विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सामुदायिक सहयोग के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और हर्षोल्लासपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मुरादाबाद ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहाँ सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं और भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश करते हैं।