---Advertisement---

मुरादाबाद में इस्कॉन की भव्य कृष्ण-बलराम शोभा यात्रा, हजारों भक्तों ने लिया भाग |

---Advertisement---

आज दिनांक 23 मार्च 2026, दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद महानगर में इस्कॉन द्वारा भगवान कृष्ण और बलराम की विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ गवर्नमेंट इंटर कॉलेज मुगलपुरा, फैजगंज स्थित जीआईसी चौराहे से हुआ।

मुख्य अतिथि विनीत लोहिया जी एवं एसपी सिटी रणविजय कुमार जी ने नारियल फोड़कर विधि-वत् पूजा अर्चना की और शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा में शामिल धार्मिक झांकियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्त भगवान कृष्ण के भजनों में झूमते नजर आए।

इस शोभा यात्रा में दिल्ली, गाजियाबाद, पिलखुआ, हापुर, काशीपुर, रामनगर, बरेली, अफजलगढ़, बिजनौर, रामपुर, हसनपुर, अमरोहा और संभल सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने भाग लिया। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर दलों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

शोभा यात्रा का मार्ग: जीआईसी चौराहा, मंडी चौक, अमरोहा गेट, टाउन हॉल, गुवाहाटी, सिविल लाइन, कार्ट रोड होते हुए आरसीडी डिग्री कॉलेज पर विश्राम स्थल निर्धारित किया गया था।

इस अवसर पर विवेक कुमार, डॉक्टर जे कुमार, उज्जवल जी, सुंदर दास, अरुण उदय दास, कृष्ण दास, मोहन श्याम प्रभु, सचिन आनंद दास, महामुनि दास, राजेश फौजी, नरेश श्रीमाली, मनोज गिरी, नम शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सभी भक्तों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh