---Advertisement---

नालासोपारा-विरार को बड़ी सौगात: वसई तालुका में बनेगा अलग अपर तहसीलदार कार्यालय |

---Advertisement---

संवाददाता: साहिल यादव | तृप्ति प्रमाण। राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक

नालासोपारा, मुंबई: वसई तालुका में तेजी से बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। क्षेत्र में स्वतंत्र अपर तहसीलदार कार्यालय स्थापित करने को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस पहल से नालासोपारा और विरार के हजारों नागरिकों को प्रशासनिक कार्यों में बड़ी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक राजन नाईक द्वारा उठाई गई मांग के बाद लिया गया। उन्होंने इस मुद्दे को पहले ही राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे के समक्ष रखा था, जिसके बाद सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। इस नए कार्यालय के शुरू होने से राजस्व से जुड़े कामकाज अब स्थानीय स्तर पर ही निपटाए जा सकेंगे, जिससे लोगों को दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही प्रशासनिक प्रक्रिया भी पहले के मुकाबले अधिक सुगम और तेज होने की संभावना है। विधायक ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh