---Advertisement---

नीतीश कुमार ने बिहार कैबिनेट बैठक के बाद सौंपा इस्तीफा, नई सरकार गठन तक रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री |

---Advertisement---

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने के बाद राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों के अनुसार, वे नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।


आज सुबह आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘2005 में मैं सरकार में आया। बिहार में काफी काम हुआ है, आगे भी होगा। आप लोग नई सरकार में मिल-जुलकर काम कीजिए। जहां तक मुझसे हो सका, मैंने किया। नई सरकार को मेरा सहयोग मिलता रहेगा।’


बैठक के दौरान मंत्रिमंडल के सदस्यों ने पिछले दो दशकों तक राज्य की सत्ता संभालने और विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस्तीफा सौंपने के पूर्व नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से अपना त्यागपत्र सौंपा।
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में बिहार में सत्ता के नए समीकरण बनने की प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच बैठकों का दौर जारी है, जबकि विपक्षी दल भी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है।
अगली कार्रवाई:


राज्यपाल द्वारा नए सरकार गठन के लिए आमंत्रण
विधानसल में बहुमत साबित करने की प्रक्रिया
नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह
जांच जारी है | अपडेटेड जानकारी के लिए बने रहें तृप्ति प्रमाण के साथ

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh