---Advertisement---

आदिवासी क्षेत्रों के लिए राहत की पहल: 6 नई एंबुलेंस से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी गति |

---Advertisement---

वसई, मुंबई: आदिवासी बहुल इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाते हुए छह नई एंबुलेंस सेवाओं का शुभारंभ किया गया। यह एंबुलेंस स्वर्गीय लीलाराम जांगिड चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से तथा विधायक प्रवीण दरेकर की पहल पर उपलब्ध कराई गई हैं। इन एंबुलेंस का लोकार्पण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा उनके वर्षा निवास पर किया गया। इस अवसर पर विधायक स्नेहा दुबे, विधायक परिणय फुके और ट्रस्ट से जुड़े कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि ठाणे और पालघर जिलों के दूर-दराज, दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आपात स्थिति में ये एंबुलेंस सेवाएं आदिवासी समुदाय के लिए काफी मददगार साबित होंगी और कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। — तृप्ति प्रमाण, राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक संवाददाता: साहिल यादव

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh