---Advertisement---

आईटीआई कर्मचारियों का बिहार भर में प्रदर्शन: दो माह से लटका वेतन, पे-लेवल और नियमितीकरण की मांगें अधूरी |

---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण ब्यूरो,चीफ विनोद प्रसाद पटना
बिहार के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कार्यरत कर्मचारियों ने वेतन भुगतान सहित कई लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में वेतन एवं संबंधित मदों में पर्याप्त फंड आवंटन नहीं होने के कारण पिछले दो माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका है, जिससे उनमें व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है।
मजदूर नेता प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अनुदेशकों के लिए पे-लेवल 7 लागू करना, पदनाम परिवर्तन, कर्मचारी पक्षीय ट्रांसफर पॉलिसी का निर्माण, सेवा सम्पुष्टि, CITS प्रशिक्षण व्यवस्था, अनुबंध अनुदेशकों का नियमितीकरण, LDC पदों के लिए ग्रेड पे-लेवल 4 तथा लिपिकीय संवर्ग नियमावली में संशोधन कर ‘सहायक प्रशासी पदाधिकारी’ का पद सृजित करना शामिल है।
इन मांगों की पूर्ति नहीं होने पर बिहार के सभी आईटीआई केंद्रों पर कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। टिफिन अवसर के दौरान मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की गई।
विधान परिषद के आश्वासन भी रहे अधूरे


विधान परिषद में संबंधित प्रश्न के उत्तर में तत्कालीन मंत्री द्वारा दो बार सकारात्मक आश्वासन दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अनुदेशकों के पे-लेवल 7 संबंधी हाईकोर्ट के आदेश और विभागीय समिति की अनुशंसा को लागू नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष गहराया हुआ है।
कर्मचारियों का कहना है कि 16 वर्षों से अनुबंध पर कार्यरत अनुदेशकों की सेवाओं को स्थायी किया जाए तथा अन्य विभागों की तर्ज पर ट्रांसफर पॉलिसी बनाई जाए, ताकि विकल्प के आधार पर स्थानांतरण संभव हो सके। साथ ही, लिपिकीय संवर्ग में ‘सहायक प्रशासी पदाधिकारी’ का पद सृजित करने की मांग भी दोहराई गई है।
राज्यव्यापी प्रदर्शन: प्रमुख केंद्रों पर नेतृत्व
इस राज्यव्यापी प्रदर्शन में विभिन्न आईटीआई केंद्रों पर स्थानीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया:
आईटीआई दीघा: मनोज कुमार यादव, नितीश कुमार, प्रभात रंजन, विद्यानंद कुमार
आईटीआई बाढ़: किशोर साहनी, पवन कुमार प्रभात
आईटीआई सोनपुर: प्रेमचंद कुमार सिन्हा, रौशन कुमार
छपरा: विजय कुमार
जमुई: शशि भूषण आर्य, राजाराम चौधरी, अमरदीप कुमार
गया: चंद्र शेखर आजाद, मो. नौशाद, उदय कुमार
सीतामढ़ी: मो. रिजवानुल्लाह
आरा: संजय कुमार
जहानाबाद: पी.के. मौर्या, उज्जवल कुमार, शमीम हैदर
रोहतास: अमरेश पासवान
भागलपुर: राजशेखर आज़ाद
कटिहार: श्रवण कुमार पोद्दार
अररिया: राजेश कुमार यादव
पूर्णिया: शंभूनाथ राय, राहुल कुमार
मुजफ्फरपुर: मेजर विनय कुमार, दीपक कुमार रवि
पश्चिम चंपारण: सुनील चौधरी, श्रवण कुमार
पूर्वी चंपारण: किरण यादव
लखीसराय: संजय कुमार, लालमोहन प्रसाद, अशोक कुमार विश्वास
बक्सर: राजेश पासवान
शेखपुरा: अंकुर त्यागी
नवादा: कुमार आनंद
डेहरी (औरंगाबाद): अनंत कुमार, गौतम कुमार, संजय यादव
सासाराम: अनिल कुमार
कोथुआ (पिरो): नीरज कुमार
खगड़िया: बसंत कुमार, रामभजन कुमार
दरभंगा-बिरौल: राहुल सिंह
समस्तीपुर: सुरेंद्र कुमार
दलसिंहसराय: रामाकांत कुमार
हथुआ (गोपालगंज): निकेत आनंद, रितेश कुमार
सुपौल: विनोद कुमार
आगे की कार्रवाई
कर्मचारी प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन का रूप और तीव्र किया जाएगा। विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh