📍 वसई पूर्व : ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक Sneha Dube Pandit की उपस्थिति में जिला परिषद स्कूल सारजामोरी में दो नई कक्षाओं के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
बताया गया कि हर वर्ष बारिश के दौरान स्कूल परिसर में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। पिछले वर्ष स्कूल निरीक्षण के दौरान नई कक्षाएं बनाने का आश्वासन दिया गया था, जिसके तहत अब निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है।
नई कक्षाओं के निर्माण से विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।
इस मौके पर विधायक Sneha Dube Pandit ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देना जरूरी है, ताकि ग्रामीण भाग के विद्यार्थियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम में पोमण ग्राम पंचायत सरपंच श्री आत्माराम ठाकरे, भाजपा जिला सचिव श्री प्रवीण गावडे, मंडल महासचिव श्री धरेंद्र कुलकर्णी, सौ. हर्षला गावडे, श्री दिनेश म्हात्रे, नवशी वाघ, श्री हेमंत बात्रा, सौ. दमयंती निबारे, श्री आकाश गायकवाड, श्री मयंक शेठ, श्री कल्पेश पांडे, श्री सागर सावंत, श्री मयुर नाईक, श्री निनाद नाईक सहित संबंधित अधिकारी, शिक्षकगण और स्थानीय ग्रामस्थ उपस्थित रहे।
तृप्ति प्रमाण। राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक संवाददाता: साहिल यादव