वसई

कामण–बापाने सड़क परियोजना पर विधायक Sneha Dube Pandit ने किया निरीक्षण, मंदिर और मैदान सुरक्षित रखने के निर्देश |

📍 वसई पूर्व : कामण–बापाने सड़क परियोजना के चलते पाळणापाडा क्षेत्र में स्थित मंदिर और मैदान पर संभावित असर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उठाई गई चिंताओं के बाद विधायक Sneha Dube Pandit ने अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान महानगरपालिका के शहर अभियंता श्री प्रदीप पाचंगे एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को धार्मिक स्थल और मैदान को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा ब्रिज क्षेत्र और कोल्ही स्थित महानगरपालिका कार्यालय की जर्जर स्थिति को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया।

विधायक Sneha Dube Pandit ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की भावनाओं, धार्मिक आस्था और सार्वजनिक सुविधाओं का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

इस मौके पर शहर अभियंता श्री प्रदीप पाचंगे, कनिष्ठ अभियंता श्री अनिकेत मोहिते, श्री हरिहर पाटील, श्री केदारनाथ म्हात्रे, भाजपा जिला सचिव श्री प्रवीण गावडे, पोमण ग्राम पंचायत सरपंच श्री आत्माराम ठाकरे, मंडल महासचिव श्री धरेंद्र कुलकर्णी, श्री दिनेश म्हात्रे सहित कई स्थानीय नागरिक, श्रमजीवी संगठन के प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sahil Yadav

Senior Journalist & Chief Editor covering breaking national and international news stories.