---Advertisement---

पटना यूनिवर्सिटी: इकबाल छात्रावास में दो जिंदा बम बरामद, बम स्क्वॉयड ने किया निष्क्रिय |

---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण ब्यूरो चीफ – विनोद प्रसाद
पटना | ताज़ा खबर
पटना विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इकबाल छात्रावास के पीछे झाड़ियों में दो जिंदा बम बरामद हुए। सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉयड) पहुंचा और दोनों विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इकबाल छात्रावास में विस्फोटक सामग्री छिपाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद देर रात विश्वविद्यालय पुलिस और स्थानीय थाना बल ने हॉस्टल परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान छात्रावास के पिछले हिस्से में झाड़ियों के पास दो सुतली बम बरामद हुए, जो पूरी तरह सक्रिय स्थिति में थे।
अन्य छात्रावासों में भी चली तलाशी


घटना के बाद टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन के निर्देशन में पुलिस टीम ने विश्वविद्यालय के अन्य प्रमुख छात्रावासों—जैक्सन, कैवेंडिश, मिंटो और नदवी हॉस्टल—में भी सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, इन स्थानों से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।
सुरक्षा व्यवस्था सख्त, जांच जारी
फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस छात्र गुटों के बीच संभावित तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि बम कौन रख गया था और इसका उद्देश्य क्या था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से अपनी पढ़ाई जारी रखें।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh