---Advertisement---

ठाणे मनपा के टाउन प्लानिंग विभाग में लगी आग, अहम दस्तावेजों के जलने की आशंका |

---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण | ठाणे प्रतिनिधि

ठाणे नगर निगम (TMC) के मुख्यालय में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। निगम मुख्यालय की चौथी मंजिल पर स्थित टाउन प्लानिंग विभाग में यह घटना घटी। इस विभाग में शहर के कई महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज रखे जाते हैं, जिन्हें लेकर अब चिंता बढ़ गई है।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। पुलिस के अनुसार और प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक, फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलने की आशंका

टाउन प्लानिंग विभाग में शहर के विकास और निर्माण से जुड़े कई अहम रिकॉर्ड और फाइलें रखी होती हैं। आग की चपेट में आने से इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों के नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

नुकसान का आकलन जारी

मनपा प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिए जाने के बाद ही विभाग में हुए नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल, दमकल विभाग आग बुझाने के काम में लगा हुआ है और मामले की जांच जारी है।

👁️ 3 Views

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh