---Advertisement---

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दस वर्ष पूरे: मीरगंज ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों पर बृहद स्तर पर मनाया गया विशेष दिवस |

---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण न्यूज़, मीरगंज। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान ने आज दस साल पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में आज मीरगंज ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

2016 से चल रहा है अभियान

यह अभियान साल 2016 में शुरू हुआ था। शुरुआत में हर महीने की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती थी। बाद में महिलाओं की सुविधा को देखते हुए इसे हर महीने की एक, नौ, सोलह और चौबीस तारीख को मनाने का फैसला लिया गया।

आज हुए विशेष सत्र का आयोजन

जनपदीय नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि नौ जून 2026 को इस अभियान का एक दशक पूरा हो रहा है। इसे लेकर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष सत्र लगाए गए। इन सत्रों में गर्भवती महिलाओं की पूरी जांच की गई। उन्होंने बताया कि हाई-रिस्क महिलाओं को चिन्हित कर उनका इलाज किया गया और उनके संस्थागत प्रसव की योजना भी बनाई गई।

की गईं सभी जरूरी जांचें

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वैभव राठौर ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई और पेट की जांच समेत सभी जरूरी टेस्ट किए गए।

टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर आदित्य शर्मा, डॉक्टर रोहन दिवाकर, बीपीएम पुनीत सक्सेना, बीसीपीएम प्रेमपाल, धनेश्वर गिरी, प्रमिला देवी, साक्षी सिंह और मीनू जैकब समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहयोग दिया।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh