बरेली। फॉरएवर ग्लोबल इंटरप्राइजेज लिमिटेड (पूर्व में धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक तन्मय मोदी ने गुरुवार को ग्राम सिंधौली और सिल्लापुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ गोष्ठी की और माल्यार्पण व मिष्ठान्न वितरण कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि यह चीनी मिल अब फॉरएवर ग्लोबल ग्रुप द्वारा अधिग्रहित कर ली गई है और वर्तमान में इसी ग्रुप द्वारा संचालित की जा रही है।
किसानों को दिया समय पर भुगतान का आश्वासन
गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक तन्मय मोदी ने किसानों को देश का अन्नदाता बताया। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक गन्ना उत्पादन करने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मिल प्रबंधन गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेगा और पूर्व की तरह भविष्य में भी गन्ने का भुगतान समय पर किया जाएगा। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि यह मिल किसानों की ही है और मिलकर अधिक गन्ना आपूर्ति कर इसे और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में शामिल रहे ये प्रमुख लोग
इस अवसर पर कंपनी की निदेशक सुश्री तन्वी मोदी, निदेशक विक्रम जी, बिजनेस हेड डीके शर्मा, एडवाइजरी बोर्ड के संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष विजयवीर राणा और वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना) प्रदीप राठी विशेष रूप से मौजूद रहे।
ग्राम सिंधौली में सतीश चंद्र गंगवार, जगदीश गंगवार, मास्टर अतर सिंह, राजेंद्र सिंह, महेश चंद्र मिश्रा, सर्वेश गंगवार, परवेंद्र दिवाकर, मिंटू गंगवार, आसाराम गंगवार सहित कई किसान उपस्थित रहे। वहीं, ग्राम सिल्लापुर में अंकित सिंह, महाराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय सिंह, राजवीर सिंह, छोटे सिंह, हरिशंकर के अलावा मिल अधिकारी अंग्रेज सिंह, रति राम सिंह, योगेंद्र सिंह और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।