जौनपुर। ज़िले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायख्वाजा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे आरोपी को मुखबिर की सटीक सूचना पर धर दबोचा।
मेडिकल कॉलेज के पास से हुई गिरफ्तारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करमबीर गौतम (पुत्र विजय बहादुर गौतम), निवासी कुत्तुपुर, थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया।
दो मुकदमों में चल रहा था वांछित थाना सरायख्वाजा पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं—मु0अ0सं0 724/25 एवं 736/25। आरोपी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) और 317(2) के तहत वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई यह सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के नेतृत्व में मिली। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गोविन्द मौर्य, कांस्टेबल दिलशाद अली और कांस्टेबल सतीश रंजन शामिल रहे।