उत्तर प्रदेश

कांवड़ शिविर में SDM निधि शुक्ला की सादगी ने जीता दिल: ‘शिव कुटिया’ और ‘विशेष मेडिकल किट’ की पहल की हो रही हर तरफ तारीफ |

कुल्छा खुर्द शिविर में प्रशासनिक संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल

बरेली जिले की मीरगंज तहसील अंतर्गत कुल्छा खुर्द स्थित कांवड़िया सेवा शिविर में जनसेवा और सादगी का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। उपजिलाधिकारी (SDM) निधि शुक्ला ने कांवड़ यात्रियों के विश्राम, स्वच्छता और सुरक्षा के लिए एक अभिनव पहल करते हुए ‘शिव कुटिया’ का विशेष कॉन्सेप्ट तैयार कराया। इसके साथ ही शिवभक्तों के बेहतर स्वास्थ्य और प्राथमिक उपचार के लिए विशेष ‘कांवड़ मेडिकल किट’ भी तैयार कराई गई।

विधायक और एसडीएम ने हाथों से परोसा भोजन

क्षेत्रीय विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा और एसडीएम निधि शुक्ला ने कुल्छा खुर्द शिविर पहुंचकर कांवड़ियों को अपने हाथों से ‘कांवड़ मेडिकल किट’ सौंपी। इसके बाद दोनों ने पूरी आत्मीयता और श्रद्धा भाव से श्रद्धालुओं को स्वयं भोजन परोसा और उनका हाल-चाल जाना। उच्च प्रशासनिक पद पर रहते हुए एसडीएम की इस सादगी और सेवाभाव ने वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल जीत लिया।

व्यवस्थाओं का किया बारीकी से निरीक्षण

एसडीएम निधि शुक्ला ने पूरे शिविर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और मातहत कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार, नायब तहसीलदार सिमरन मथानिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी सेवाभाव से डटे रहे। स्थानीय जनता और कांवड़ यात्रियों द्वारा इस व्यवस्था की जमकर सराहना की जा रही है।

संवाददाता: लादेन मंसूरी (मीरगंज, बरेली)

Sanjay Jaiswal

संपादक समाचार जगत की रीढ़ होते हैं, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रमाणिक जानकारी पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे खबरों की गहन जाँच-पड़ताल कर समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।