उत्तर प्रदेश

फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज मीरगंज मिल ने कराया मानसून गन्ना बुवाई का शुभारंभ: ट्रेंच विधि और सहफसली खेती अपनाने की अपील |

वैदिक पूजन के साथ हुई अभियान की शुरुआत

मीरगंज (बरेली)। फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड मीरगंज मिल द्वारा क्षेत्र में मानसून गन्ना बुवाई अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। मिल के उपाध्यक्ष विजयवीर सिंह ने वैदिक पूजा-अर्चना के बाद ग्राम दिनरा के कृषक बलवीर सिंह के खेत में गन्ना प्रजाति को. 0118 और सहफसल के रूप में मूली के बीज की बुवाई कराकर इस अभियान का श्रीगणेश किया।

उन्नत तकनीकों और बीज शोधन पर जोर

बुवाई के दौरान उपाध्यक्ष विजयवीर सिंह ने किसानों को अधिक पैदावार और बेहतर आय के लिए आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि गन्ने की बुवाई से पहले बीज शोधन जरूर करें, गन्ने के पेंडो पर सिर्फ 1 से 1.5 इंच मिट्टी ही डालें और ट्रेंच विधि के साथ सहफसली खेती अपनाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि चीनी मिल किसानों को हर संभव तकनीकी मदद और सुविधाएं प्राथमिकता पर उपलब्ध कराएगी।

वरिष्ठ अधिकारियों और किसानों की मौजूदगी

कार्यक्रम में मिल प्रबंधन की ओर से वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना) प्रदीप कुमार, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक अंग्रेज सिंह, रतिराम और मोहनस्वरूप गंगवार उपस्थित रहे। वहीं ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र गंगवार, रामेश्वर दयाल, अनिल शुक्ला, जितेंद्र गंगवार और संजीव गंगवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

संवाददाता: लादेन मंसूरी (मीरगंज, बरेली)

Sanjay Jaiswal

संपादक समाचार जगत की रीढ़ होते हैं, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रमाणिक जानकारी पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे खबरों की गहन जाँच-पड़ताल कर समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।