वसई

स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरार में गरमाया ‘जन बिजली अधिकार आंदोलन’: आठवें दिन सेक्युलर महामोर्चा के रवि भूषण ने किया अनशन |

जनता का मिला अभूतपूर्व समर्थन

वसई-विरार कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव सोहेल नदीम खान द्वारा विरार में स्मार्ट मीटर के खिलाफ शुरू किया गया ‘जन बिजली अधिकार आंदोलन’ आठवें दिन अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। आंदोलन के आठवें दिन सेक्युलर महामोर्चा के संस्थापक रवि भूषण ने एक दिवसीय अनशन कर अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट मांग रखी— “उपभोक्ता की सहमति नहीं, तो स्मार्ट मीटर नहीं।”

आंदोलन स्थल बना ‘जनता दरबार’

विरार में चल रहा यह धरना प्रदर्शन अब एक ‘जनता दरबार’ का रूप ले चुका है। महावितरण (MSEDCL) की कार्यशैली और स्मार्ट मीटर से परेशान नागरिक बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर यहां पहुंच रहे हैं। लोग लिखित रूप में इस आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं और महावितरण के खिलाफ अपना गुस्सा दर्ज करा रहे हैं।

पूरे वसई-विरार क्षेत्र में जन आक्रोश फैलने के आसार

विरार से शुरू हुई इस मुहिम को जिस तरह से आम जनता का प्रतिसाद मिल रहा है, उससे साफ है कि यह आंदोलन जल्द ही नायगांव, वसई और नालासोपारा तक फैलकर बड़े जन आक्रोश का रूप ले लेगा। कांग्रेस पार्टी ने महावितरण और प्रशासन को चेतावनी दी है कि जनता पर जबरन स्मार्ट मीटर न थोपे जाएं।

Sanjay Jaiswal

संपादक समाचार जगत की रीढ़ होते हैं, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रमाणिक जानकारी पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे खबरों की गहन जाँच-पड़ताल कर समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।