प्रशासन और जनप्रतिनिधि के साझा प्रयास से हुआ शुभारंभ
बरेली जिले की मीरगंज तहसील में शिव भक्तों की सेवा और सुविधा के लिए एक बेहद सराहनीय और अभिनव पहल ‘शिव कुटिया’ का शुभारंभ किया गया है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा, उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार और नायब तहसीलदार सिमरन मथानिया के संयुक्त और दूरदर्शी प्रयासों से इस अलौकिक व पवित्र स्थान को आकार दिया गया है, जहां श्रद्धालुओं को भक्ति और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।
सात्विक भोजन, विश्राम और मधुर शिव संगीत की व्यवस्था
‘शिव कुटिया’ में दूर-दराज से आने वाले शिव भक्तों के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क और शुद्ध सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, यात्रियों के विश्राम के लिए आरामदायक गद्दे, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स और मन को शांति देने वाला मधुर शिव संगीत भी उपलब्ध कराया गया है। प्रशासनिक टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि कुटिया में आने वाला हर श्रद्धालु यहां से तृप्त और संतुष्ट होकर लौटे।
अधिकारियों के जनसेवा भाव और कुशल नेतृत्व की चौतरफा सराहना
सरकारी दायित्वों के साथ-साथ जन-आस्था की ऐसी मिसाल पेश करने पर तहसील प्रशासन की जमकर प्रशंसा हो रही है। एसडीएम निधि शुक्ला के कुशल नेतृत्व, तहसीलदार आशीष कुमार के बेहतरीन समन्वय और नायब तहसीलदार सिमरन मथानिया की धरातलीय सक्रियता ने क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया है। श्रद्धालुओं के चेहरों की खुशी इस पहल की सफलता को साबित कर रही है।
संवाददाता: लादेन मंसूरी (मीरगंज, बरेली)