जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर गोकुल ढाबा के पास हुआ हादसा; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
जौनपुर:
जौनपुर जिले के थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात विक्षिप्त महिला की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जौनपुर-शाहगंज-लुंबिनी मार्ग पर स्थित फरीदाबाद गोकुल ढाबा के समीप हुई, जहाँ एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने राह चलती विक्षिप्त महिला को जोरदार टक्कर मार दी।
वाहन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाते ही 112 पुलिस दल घटनास्थल पर पहुँचा और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, वहीं पुलिस अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की तलाश हेतु आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल कर रही है।
ब्यूरो चीफ: दिलीप कुमार
संस्थान: तृप्ति प्रमाण, जौनपुर
विशेष संदेश: आगे की सभी खबरों और त्वरित अपडेट्स के लिए हमारे ‘तृप्ति प्रमाण’ व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करना न भूलें।