विक्रमगढ़ (रिपोर्टर: पराग यादव): पालघर जिले के विक्रमगढ़ तालुका स्थित केव ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामसभा में विकास और सामाजिक सुधारों को लेकर 8 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सरपंच विलास घाटाळ और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में हजारों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
शराबबंदी और पर्यावरण संरक्षण पर ठोस कदम रिपोर्टर पराग यादव की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामसभा में गांव के सामाजिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए केव ग्राम पंचायत की सीमा के भीतर शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही देहर्जे नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए नदी में रसायन या विस्फोटक डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रस्ताव पास हुआ।
आवास और शिक्षा से जुड़े निर्णय बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना चरण 2.0 के लाभार्थियों की सूची को हरी झंडी दी गई। साथ ही बच्चों के अध्ययन हेतु ‘अभ्यासाचा भोंगा’ उपक्रम चलाने और सभी पाड़ों में भूमि विवादों को खत्म करने के लिए गांवठाण की मापी कराने के विषय पर सहमति बनी।