वसई (रिपोर्टर: तृप्ति प्रमाण): वसई पूर्व के नवघर रोड स्थित ‘प्रजापती पान शॉप’ पर अन्न व औषध प्रशासन (FDA) और माणिकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकूजन्य पदार्थ और पान मसाला जब्त किया है।
112 नंबर की सूचना पर हुई कार्रवाई रिपोर्टर तृप्ति प्रमाण के अनुसार, शनिवार की शाम 112 नंबर पर मिली गुप्त शिकायत के आधार पर पुलिस व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किनारा होटल के सामने सावित्री सदन में स्थित दुकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तुलसी जाफरानी जर्दा, विमल पान मसाला, राजनिवास, बाजीराव और मस्तानी सुगंधी तंबाकू सहित कुल 2,200 रुपये का प्रतिबंधित माल बरामद किया गया।
संचालक पर केस दर्ज, सप्लायर की तलाश जारी मामले में अन्न सुरक्षा अधिकारी रामदत्तात्र डेव्यू की शिकायत पर दुकान संचालक साहबलाल बुधीराम प्रजापती (49) के खिलाफ माणिकपुर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 437/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस अवैध माल की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर और ट्रांसपोर्टर की जांच कर रही है।