गणेशोत्सव से पहले विरार में ‘सखी उद्योजिका मंच’ का भव्य खरीदारी मेला, महिलाओं को मिलेंगे खास गिफ्ट |

Share:

तृप्ति प्रमाण | विरार

गणेशोत्सव के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए विरार के नागरिकों के लिए एक ही स्थान पर खरीदारी करने का एक सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। मुंबई की जाने-माने सामाजिक व व्यापारिक संगठन ‘सखी उद्योजिका मंच’ की ओर से विरार पश्चिम में भव्य खरीदारी प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया है। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी आगामी 4 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक चलेगी।

एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे सभी सामान

गणेश पूजन की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए सजाए जाने वाले इस मेले में नागरिकों को सजावटी सामान, आकर्षक हस्तशिल्प, आधुनिक परिधान, आभूषण और घरेलू उपयोग की वस्तुएं एक ही परिसर में मिलेंगी। इससे स्थानीय वासियों को उत्सव की खरीदारी के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

गणमान्य हस्तियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

मेले के आधिकारिक उद्घाटन के लिए वसई-विरार शहर के महापौर अजीव पाटील को विशेष आमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा कई मशहूर कलाकार, वरिष्ठ पत्रकार तथा सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़ी गणमान्य हस्तियां भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगी।

महिला खरीदारों के लिए विशेष पुरस्कार

‘सखी उद्योजिका मंच’ ने महिला सशक्तिकरण और प्रोत्साहन के उद्देश्य से खरीदारी करने वाली प्रत्येक महिला के लिए आकर्षक उपहार की घोषणा की है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Share: