डहाणू

पालघर: बहुजन एकता संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सत्कार समारोह संपन्न, डहाणू में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब |

रिपोर्टर: पराग यादव

डहाणू (पालघर):

बहुजन एकता संगठन की राष्ट्रीय एवं महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा के बाद, पालघर जिले की नवनिर्वाचित जिला एवं तालुका कार्यकारिणी का चयन व सत्कार समारोह डहाणू तालुका के वधना में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बहुजन एकता संगठन के हज़ारों निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

नई जिला कार्यकारिणी का गठन

संगठन के विस्तार और ज़िले में सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रमुख पदों पर नियुक्तियाँ की गईं:

  • पालघर जिला अध्यक्ष: अनिल हाडळ
  • अल्पसंख्यक अध्यक्ष: हाफिज शेख
  • जिला महिला अध्यक्ष: वैशाली तिलवडे
  • जिला उपाध्यक्ष: रामदास ढाक
  • जिला सचिव: संतोष गुहे

जिला सदस्य के रूप में धाक्या शेदड, विलास करबट, भरत कामडी तथा अल्पसंख्यक सदस्य के रूप में खलील पटेल एवं कफिल खान का चयन किया गया।

तालुका कार्यकारिणी का ऐलान

विभिन्न तालुकों में संगठन की कमान सौंपते हुए निम्नलिखित नियुक्तियाँ की गईं:

  • डहाणू तालुका: दीपक कामडी (अध्यक्ष), नवसू चव्हाण (उपाध्यक्ष)
  • जव्हार तालुका: विजय भोये (अध्यक्ष), दिलीप रावते (उपाध्यक्ष)
  • वाडा तालुका: नितीन बातरा (अध्यक्ष), सुरेश सुतार (उपाध्यक्ष)
  • उत्तर भारतीय पालघर तालुका: पराग यादव (अध्यक्ष)

केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व का मार्गदर्शन

समारोह के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साईनाथ रावते ने आगामी कार्ययोजना और नीतिगत विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लहू खरपडे, राष्ट्रीय सचिव नरेश पाटील, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रघुनाथ वरठा, राष्ट्रीय सदस्य दिलीप डवला, सुभाष बातरा, सचिन खरपडे, बिहार राज्य से देव कुमार तथा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष कपिल सूर्यवंशी ने पालघर जिले के विभिन्न जनमुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर बल दिया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन अनिल हाडळ एवं कपिल सूर्यवंशी ने किया। डहाणू तालुका कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Sanjay Jaiswal

संपादक समाचार जगत की रीढ़ होते हैं, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रमाणिक जानकारी पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे खबरों की गहन जाँच-पड़ताल कर समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।