बोईसर

बोईसर पुलिस थाने में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, थाना प्रभारी सुनील जाधव ने किया ध्वजारोहण

संवाददाता: पराग यादव

बोईसर (पालघर): देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पालघर जिले के बोईसर पुलिस थाना एमआईडीसी कार्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से ओतप्रोत वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान बोईसर पुलिस थाना प्रभारी सुनील जाधव ने मुख्य अतिथि के रूप में आन-बान-शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

कानून व्यवस्था और देश सेवा का दोहराया संकल्प

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की सुरक्षा, जनसेवा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी कटिबद्धता व्यक्त की।

समारोह में प्रमुख रूप से:

  • सुनील जाधव (थाना प्रभारी, बोईसर)
  • भगवान चौधरी, केशव राठौड़, सुनील सालुंखे (सहायक पुलिस निरीक्षक)
  • नितिन नरले, कमलाकर मुंढे, गजानन भालेराव, विनय मोरे, ऋषिकेश मुठे (पुलिस उपनिरीक्षक)

सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनमें:

  • रामप्रकाश निराला (अध्यक्ष, बोईसर-पालघर पत्रकार संघ)
  • जे.पी. जायसवाल (वरिष्ठ पत्रकार)
  • रुबीना शेख, मीना आंभीरे, वसुंधरा बलसारा (महिला दक्षता समिति)
  • रामनरेश यादव (कांग्रेस जिला सचिव)
  • सुनीता सकपाल (सामाजिक कार्यकर्ता)

सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।

एक-दूसरे को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरा परिसर देशभक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

Sanjay Jaiswal

संपादक समाचार जगत की रीढ़ होते हैं, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रमाणिक जानकारी पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे खबरों की गहन जाँच-पड़ताल कर समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।